लेट से चल रही जलियांवाला बाग एक दिन बाद आज आयेगी टाटानगर

जमशेदपुर : 11 घंटे से ज्यादा लेट से चल रही जलियांवाला बाग एक्सप्रेस गुरुवार की जगह एक दिन बाद शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे टाटानगर पहुंचने की संभावना है. अमृतसर से टाटानगर चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का टाटा पहुंचने का निर्धारित समय रात 9:45 बजे है, लेकिन ट्रेन शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे आयेगी. […]

जमशेदपुर : 11 घंटे से ज्यादा लेट से चल रही जलियांवाला बाग एक्सप्रेस गुरुवार की जगह एक दिन बाद शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे टाटानगर पहुंचने की संभावना है. अमृतसर से टाटानगर चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का टाटा पहुंचने का निर्धारित समय रात 9:45 बजे है, लेकिन ट्रेन शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे आयेगी. वहीं गुरुवार को भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे लेट से दोपहर 3:50 बजे के बजाय रात 9 बजे टाटानगर पहुंची. इसके अलावा हावड़ा-हटिया क्रियायोग एक्सप्रेस दो घंटे, इतवारी पैसेंजर साढ़े तीन घंटे, नयी दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, जगदलपुर-हावड़ा एक घंटा, उत्कल एक्सप्रेस व आजाद हिंद डेढ़ घंटे, शालीमार-जयपुर स्पेशल और साउथ बिहार लगभग 3 घंटे लेट से टाटानगर पहुंची. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >