टेल्को यूनियन चुनाव पर रोक का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

सभी पक्षों को दस्ती नोटिस जारी 15 दिनों में जवाब तलब अगली सुनवाई 7 मई को जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन के चुनाव पर झारखंड हाइकोर्ट के डबल बेंच द्वारा लगायी गयी रोक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को दस्ती नोटिस जारी किया है. संबंधित मामले पर 15 दिनों में […]

सभी पक्षों को दस्ती नोटिस जारी

15 दिनों में जवाब तलब
अगली सुनवाई 7 मई को
जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन के चुनाव पर झारखंड हाइकोर्ट के डबल बेंच द्वारा लगायी गयी रोक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को दस्ती नोटिस जारी किया है. संबंधित मामले पर 15 दिनों में जवाब तलब किया है. मामले की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में सात मई को होगी. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की खंडपीठ ने (न्यायाधीश कुरियन जोसेफ, मोहन एम संतानागौदर व नवीन सिन्हा ) ने टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए पूछा कि अभी तो अंतरिम आदेश ही आया है. हाइकोर्ट में ही इस मामले को रखना चाहिये. इस पर प्रकाश कुमार की ओर से पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व एडिशनल अटॉर्नी जनरल (तमिलनाडु ) गुरु कृष्ण कुमार ने कहा कि हाइकोर्ट में सुनवाई नहीं हो पा रही है.
सुनवाई में विलंब होने का लाभ गैरकानूनी तरीके से दूसरी यूनियन उठाने का प्रयास कर रही है. यूनियन ऑफिस में तालाबंदी कर बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया गया है. यूनियन कर्मचारियों का वेतन रुक गया है. मेडिकल सुविधा बंद कर दी गयी है. वादी पर केस छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है. इसलिए उक्त मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो. इस पर कोर्ट ने सुनवाई की मंजूरी देते हुए सभी पक्षों को दस्ती नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जबाब मांगा है.
13 जून 2017 को निबंधक श्रमिक संघ झारखंड द्वारा टेल्को यूनियन के निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को अपदस्थ कर अध्यक्ष अजय भगत और महामंत्री गुरमीत सिंह तोते को बना दिया गया था. जिसको अमलेश कुमार और प्रकाश कुमार ने हाइकोर्ट में चुनौती दी थी. 4 अगस्त को हाइकोर्ट के सिंगल बेंच ने अजय भगत और गुरमीत सिंह तोते की नियुक्ति को गैरकानूनी करार दिया. जिसके बाद विजय भूषण मिश्रा ने इस मामले को डिवीजनल बेंच में चुनौती दी. टीएमएल एंड ड्राइव लाइंस यूनियन ने भी 1 सितंबर को आइए फाइल कर कहा कि यूनियन के 3600 में से 2700 कर्मी टीएमएल यूनियन की सदस्यता ले चुके हैं. इसलिए चुनाव पर रोक लगाया जाये. डिवीजनल बेंच ने 11 सितंबर को चुनाव पर रोक लगाते हुए यूनियन के बैंक अकाउंट के ऑपरेशन पर भी रोक लगा दी.
सुप्रीम कोर्ट में टेल्को वर्कर्स यूनियन मामले को लेकर हुई सुनवाई के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है.
संतोख सिंह, प्रवक्ता, टीएमएल एंड ड्राइव लाइन यूनियन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >