जमशेदपुर : कदमा भाटिया बस्ती अशोक पथ में दीवार फांद घर में चोरी करने घुसे एक युवक को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया और पिटायी करने के बाद पुलिस को सौंप दिया.
पकड़ाये युवक का नाम किशन सरदार है और वह जुगसलाई पार्वती घाट के पास बस्ती में रहता है. पुलिस ने युवक के पास से एक चाकू, ताला तोड़ने वाला सब्बल और लोहे का रॉड जब्त किया है. इस संबंध में शिव शंकर पात्रो के बयान पर किशन सरदार और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने किशन को जेल भेज दिया है. किशन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह नशा करता है और रोजाना अपने साथी रोहित शर्मा, सोनू शर्मा और बिट्टू के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देता है. जानकारी के अनुसार बीती रात 1.30 बजे शिव शंकर पात्रो के घर का दीवार फांद चार चोर घुसे. सभी ग्रिल का दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान खटखटाहट की आवाज सुन शिव शंकर पात्रो की नींद ख्ुल गयी और उन्होंने भागने के क्रम में एक को पकड़ लिया.
