JAMSHEDPUR : दोस्त की हत्या कर लाश सूटकेस में ले जा रहा था, सीढ़ियों पर खून गिरने से खुला राज

दोनों दोस्त जियो कंपनी में साथ काम करते थे जमशेदपुर : कीताडीह ग्वाला बस्ती में अमरनाथ दुबे के मकान में सुंदरनगर में रहनेवाले शुभम दास की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. हत्यारे ने शुभम के शव को तीन फीट के सूटकेस में बंद कर ले जाने का प्रयास किया. सीढ़ियों पर खून गिरा […]

दोनों दोस्त जियो कंपनी में साथ काम करते थे
जमशेदपुर : कीताडीह ग्वाला बस्ती में अमरनाथ दुबे के मकान में सुंदरनगर में रहनेवाले शुभम दास की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. हत्यारे ने शुभम के शव को तीन फीट के सूटकेस में बंद कर ले जाने का प्रयास किया. सीढ़ियों पर खून गिरा देख मकान मालिक को संदेह हुआ. उसने शोर मचाया, तो हत्यारा सफेद रंग की स्कूटी लेकर फरार हो गया. घटना शुक्रवार शाम चार बजे की है.
शुभम 31 अगस्त से लापता था. पुलिस के मुताबिक हत्या के आरोपी का नाम अतुल चौरसिया है. वह पिछले सात दिनों से अमरनाथ दुबे के घर किराये पर रह रहा था. अतुल मूल रूप से परसुडीह के बारीरोडा सामुदायिक विकास केंद्र के पास का रहनेवाला है. सूचना पाकर परसुडीह थाना पुलिस पहुंची. वह शव से भरा सूटकेस थाना ले गयी. वहां सूटकेस से शव को बाहर निकाला गया. इधर, अतुल के कमरे से पुलिस ने शराब की बोतल, ग्लास, कुछ कपड़ा व अन्य सामान बरामद किया है. अतुल फरार है.
पुलिस ने आरोपी की मां और भाई को पूछताछ के लिए थाना ले गयी. घटना के बाद से अतुल का फोन बंद है. मिली जानकारी के मुताबिक अतुल और शुभम दोस्त थे. दोनों आदित्यपुर में जियो कंपनी के रिटेल शॉप में काम करते थे. पुलिस अतुल की तलाश में जुट गयी है.
इस घटना को लेकर मकान मालिक ने थाना में लिखित शिकायत की है. इधर, सूचना पाकर शुभम के माता-पिता परसुडीह थाना पहुंचे. सिटी एसपी प्रशांत आनंद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >