JAMSHEDPUR NEWS : गोड़गोड़ा बालीगुमा में दिशोम बाहा मिलन समारोह 23 को

JAMSHEDPUR NEWS : दिशोम जाहेरगाढ़ गोड़गोड़ा बालीगुमा की ओर से 23 मार्च को दिशोम बाहा मिलन समारोह का आयोजन होगा. इसमें शहर समेत पूर्वी सिहभूम जिले विभिन्न जगहों से समाज के लोग बाहा नृत्य में शामिल होंगे.

JAMSHEDPURNEWS : दिशोम जाहेरगाढ़गोड़गोड़ाबालीगुमा की ओर से 23 मार्च को दिशोम बाहा मिलन समारोह का आयोजन होगा. इसमें शहर समेत पूर्वी सिहभूम जिले विभिन्न जगहों से समाज के लोग बाहा नृत्य में शामिल होंगे. जानकारी रविवार को दिशोम जाहेरगाढ़ समिति के अध्यक्ष फतेहचंद टुडू ने बालीगुमा के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि धाड़ दिशोम देश परगना बैजू मुर्मू और झामुमो नेता महाबीर मुर्मू रहेंगे. संवाददाता सम्मेलन में फतेहचंद टुडू, मदन मोहन सोरेन, माझी बाबा रमेश मुर्मू, माझी बाबा सोमाय सोरेन, सनातन टुडू, सुखलाल टुडू, राखाल सोरेन, दुर्गा सोरेन, रंजीत सोरेन, नवीन हांसदा, संदीप किस्कु, सुषमा बास्के, सुकमती भूमिज, सरोजिनी हांसदा, मनीषा मुर्मू आदि उपस्थित थे.

बाहा नृत्य दल को किया गया है आमंत्रित

सचिव मदन मोहन सोरेन ने बताया कि बाहा नृत्य के कई दलों को आमांत्रित भी किया गया है. इसमें आदिवासी खेरवालरूसिकामाडवा सोरबिला,धालभूमगढ़ और संयुक्त वन अधिकार समिति गोड़गोड़ा, बालीगुमा द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा.बाहा नृत्य के बाद लांगड़े नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा.बाहा मिलन समारोह में संताल समाज के मान्यतानुसार मानव समाज की उत्पत्ति, ऐतिहासिक घटनाएं, लुगुबुरु घंटा बाड़ी तथा कापी बुरु में पंडित रघुनाथ मुर्मू द्वारा ओलचिकी का आविष्कार आदि की झांकी आकर्षक का केंद्र बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dashmat soren

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >