JAC Board 10th Topper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में रांची की बेटी का जलवा, संजना को 500 में से 484 मार्क्स, टीचर बनने का सपना

JAC Board 10th Topper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 10वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. झारखंड बोर्ड 10वीं में रांची की बेटी संजना कुमारी ने शानदार रिजल्ट किया है.

JAC Board 10th Topper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 91.71 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 10वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. इस लिस्ट में एक नाम रांची की रहने वाली संजना कुमारी भी शामिल है. संजना कुमारी ने झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 500 में से 484 मार्क्स हासिल किए हैं.

झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार फिर से लड़कियों का बोलबाला रहा है. पिछले साल की तुलना में इस बार जैक बोर्ड 10वीं में ज्यादा छात्र पास हुए हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद राजधानी रांची की रहने वाली संजना की चर्चा हर तरफ हो रही है.

JAC Board 10th Topper 2025: रांची की बेटी टॉपर्स लिस्ट में

झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में रांची की रहने वाली संजना कुमारी का भी नाम शामिल है. संजना कुमारी योगोदा सत्संग विद्यालय, रांची की छात्रा हैं. उनके पिता संजय कुमार गुप्ता एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. वहीं उनकी माता रीना कुमारी गुप्ता एक हाउस वाइफ हैं.

टीचर बनने का सपना

जहां आज के समय में ज्यादातर स्टूडेंट डॉक्टर, इंजीनियर या सीए बनने का ख्वाब देखते हैं वहीं संजना का सपना सबसे अलग है. संजना कुमारी बताती हैं कि उन्हें एक टीचर बनना है. उन्होंने 10वीं की परीक्षा की तैयारी भी घर पर ही ज्यादा की है. अपनी सफलता के लिए संजना अपने माता-पिता को सारा श्रेय देती हैं.

संजना को झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 484 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. उन्हें संस्कृत में 100 मार्क्स मिले हैं. इसके अलावा इंगिल्श में 97, मैथ्स में 95, साइंस में 96 और सोशल साइंस में 96 अंक प्राप्त हुए हैं. संजना हो कुल 96.80 फीसदी मार्क्स प्राप्त हुए हैं.

एक ही स्कूल की 4 टॉपर

झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार एक ही स्कूल की चार छात्राओं ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है. झारखंड के हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल की चार छात्राओं का नाम टॉप 4 में शामिल है.

ये भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 91.71% छात्र पास, लड़कियां अव्वल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >