युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

चार-पांच दिनों से लापता था

इचाक. जलौंध गांव के कटहल टांड़ स्थित कुएं से एक युवक का शव पुलिस ने सोमवार की शाम बरामद किया. शव सड़ जाने के कारण बदबू आ रह थी. चेहरे पर कीड़े लग चुके थे. ग्रामीणों ने बताया कि कुआं बारी में पटवन के लिए बना था. समीप में बकरी चरा रहे युवकों ने बदबू आने पर कुएं में झांका, तो शव को देखा. इसके बाद इसकी सूचना इचाक पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से निकाला. थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त दीपक मेहता उर्फ अभिषेक (पिता छोटू मेहता), ग्राम उरुका, थाना इचाक निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है. इधर, मृतक के भाई टुनटुन मेहता ने बताया कि दीपक चार-पांच दिनों से लापता था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. उसने हत्या कर शव कुएं में डाल देने की आशंका जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >