सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

शादी के घर में छाया मातम

चौपारण. चयकला निवासी मो सलमान (22 वर्ष, पिता मो शकील) की मौत बाइक दुर्घटना में सोमवार की देर रात हो गयी. इस घटना से जिस घर में शादी का माहौल था, वहां मातम छा गया. दरअसल सलमान अपनी ममेरी बहन की शादी के लिए सामान की खरीदारी कर चौपारण बाजार से घर लौट रहा था. इसी दौरान चतरा रोड स्थित बिगहा बाजार के पास उसकी बाइक में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. घायल सलमान अचेतावस्था में सड़क पर कुछ देर पड़ा रहा. आसपास के लोगों की नजर पड़ी, तो उसे उठाकर सामुदायिक अस्पताल चौपारण में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. परिजनों के मुताबिक अस्पताल में इलाज के दौरान सलमान की मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया.

जीटी रोड पर वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत

बरकट्ठा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप जीटी रोड पर सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना 27 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे की है. जानकारी के अनुसार सड़क किनारे से जा रहे ग्राम बंडासिंघा निवासी विशेश्वर साव (75 वर्ष) को बरही की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. विशेश्वर साव फिलहाल बरकट्ठा अस्पताल के पीछे स्थित नवनिर्मित मकान में रहते थे. मामले की सूचना मिलने पर बरकट्ठा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया. घटना के बाद वाहन बगोदर की ओर से भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >