डेंटल काॅलेज के छात्रों ने पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया

हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ कंज़र्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स की पीजी छात्राओं ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की.

हजारीबाग. हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ कंज़र्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स की पीजी छात्राओं ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की. आगरा स्थित होटल हॉलिडे इन में एंडोडॉन्टिक एक्सीलेंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित एंडो-रेस्टो कॉन्क्लेव 2026 में देशभर के दंत चिकित्सकों और पीजी विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस प्रतिष्ठित आयोजन में कॉलेज की छात्रा डॉ. तारा एलिजाबेथ जास ने पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान एवं हजारीबाग का नाम गौरवान्वित किया. वहीं, उनकी सहपाठी डॉ. त्रिशा मंडल ने पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार हासिल किया.

दोनों छात्राओं की इस सफलता पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त किया. कॉलेज के सचिव डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है. उन्होंने बताया कि हमारे छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अकादमिक वातावरण को दर्शाता है. उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. तारा एलिजाबेथ जास और डॉ. त्रिशा मंडल की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी क्षमता दिखाने के लिए प्रोत्साहित करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >