सदर अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

अरवल सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश. इलाज में लापरवाही का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी.

अरवल : जिले के फ़खरपुर निवासी 24 वर्षीय रागिनी कुमारी की सदर अस्पताल में प्रसव के लिए ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. मृतका के पति आकाश कुमार ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सीय लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की जान चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे.

हंगामे की सूचना पर अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया. वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी.और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद सदर थाना कि पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मामले का जांच में जुट गयी हैं. वही डॉक्टरो का कहना हैं कि ऑपरेशन के बाद बच्चे को निकाल दिया गया.

सफलता पूर्वक ऑपरेशन के बाद मरीज को हार्ट अटैक आया जिससे जान चली गयी. वही परिजनों का आरोप हैं कि इलाज में लापरवाही बारती गयी. सदर अस्पताल में कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा. वही परिजनों के रो रो कर बुरा हाल था.

सदर थाना कि पुलिस दल बल के साथ पहुंची

सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी के नेतृत्व में सदर थाना कि पुलिस दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंची और हंगामा को नियंत्रित किया.

मृत प्रसूता का कराया गया पोस्टमार्टम

सदर अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मृत प्रसूता का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया. परिजनों के द्वारा हंगामा और चिकित्स्कों द्वारा इलाज में लापरवाही के आरोप के बाद सदर थाना कि पुलिस पहुंची. और परिजनों कि मांग पर पोस्टमार्टम कराया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Nishikant kumr

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >