बरकट्ठा. बरकट्ठा डाकघर के समीप जीटी रोड पर सोमवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार महिला सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया. इसके बाद बरही की ओर से आ रही ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया.
स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
हादसे में ग्राम खैरियो निवासी सुनीता देवी (22), पति मनोज सिंह घायल हो गयीं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बरकट्ठा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया.
बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर
बरकट्ठा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.
