हजारीबाग: कटकमसांंडी थाना क्षेत्र के शाहपुर बेला गांव में एक महिला कलावती देवी 25 वर्ष पति टेकलाल गंझू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.
कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि किसी बात को लेकर घर में कहा सुनी हुई थी. इसी बात को लेकर सोमवार को देर शाम फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी . मृतका के एक 10 माह का बच्चा है.
घटना के बाद गावं में मातम छा गया.कटकमसांडी पुलिस घटना की जांच कर रही है.थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित आवेदन आने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा. पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ किया. जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है. समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नही हुआ था .
