डायन-बिसाही का आरोप लगा महिला के साथ मारपीट

डायन-बिसाही का आरोप लगा महिला के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है

हजारीबाग : डायन-बिसाही का आरोप लगा महिला के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह मामला सिलवार खुर्द की रीना देवी (पति- दीपक प्रसाद) ने दर्ज करायी है.

मामले में गांव के महादेव प्रसाद, सुनीता देवी, उमा देवी, मुकेश कुमार एवं सुशीला देवी का आरोपी बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मारपीट करनेवालों के घर में जब भी कोई बीमार पड़ता है, उसके साथ मारपीट की जाती है और प्रताड़ित किया जाता है. यह सिलसिला तीन वर्षों से चल रहा है.

31 मई को भी सभी आरोपियों ने गाली गलौज करते हुये मारपीट की. थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >