कोई आये न आये, आयेंगे श्याम बाबा...

बरही में श्री खाटू श्याम महोत्सव, भजनों पर झूमे लोग

बरही. बरही नगर भवन में बुधवार की रात श्री खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया. आयोजन ””””श्याम शरण में आ जा रे”””” नामक संस्था ने किया. मौके पर मंच के ऊपर बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा आकर्षक शृंगार कर विराजमान की गयी थी. मुख्य आयोजक विकास कुमार व उनकी पत्नी पूनम देवी ने हवन-पूजन किया. बाबा खाटू श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया गया. भक्तों ने बाबा के दर्शन कर मनोकामनाएं पूरी होने की मन्नत मांगीं. पूरा नगर भवन जय श्री श्याम के उद्घोष से गूंज रहा था. इस दौरान झुमरी तिलैया की भजन मंडली ने भक्ति गीत गायन किया. मंडली के गिरधारी सोमानी, रवि दहिया व राकेश राजपूत ने कोई आये न आये, आयेंगे श्याम बाबा…सहित एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. श्रोता भजन पर रात भर झूमते रहे. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मनोज केसरी, चंदन कुमार, गौतम केसरी, उमंग पहाड़ी, रवि केसरी, विकास केसरी, महेश केसरी, बेबी केसरी, मोनिका केसरी, सोनी गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >