चौपारण(हजारीबाग). सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा समिति बच्चई-सिंघरावां के तत्वावधान में टीटही खेल मैदान में भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की भीड़ उमड़ी. लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया.
विधायक मनोज यादव ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक मनोज यादव ने किया. विधायक ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में अवैध स्टोन क्रशरों पर प्रशासन की कार्रवाई, सदर-पदमा में 9 क्रशर सील
माही-मनीषा की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी कलाकार माही-मनीषा की प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही. कलाकारों की प्रस्तुति पर मौजूद दर्शक देर रात तक झूमते रहे. मनीषा ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत प्रस्तुत एवं नृत्य कर दर्शकों के बीच समां बांधे रखा.
भीड़ को देखते हुए समिति ने संभाली व्यवस्था
कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई. मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, प्रवीण सिंह, दशरथ यादव, पूजा समिति अध्यक्ष देवल यादव, संजय कुमार साव, राजेन्द्र चंद्रवंशी, रिजवान, राजू यादव, आदित्य साव, बिरेन्द्र चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में फर्जी वंशावली से 54 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री का आरोप, 9.11 लाख रुपये मुआवजा गबन की भी शिकायत
