डिजिटल युग में सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार

मार्खम कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

हजारीबाग. मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में मंगलवार को साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन हुआ. अध्यक्षता प्राचार्य प्रो गजेंद्र कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम का आयोजन टीमहैश फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया. साइबर सुरक्षा प्रशिक्षक राज कश्यप ने साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों पर चर्चा की. ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल इंजीनियरिंग, फेक लिंक, डेटा चोरी तथा पब्लिक वाई-फाई के जोखिमों के बारे में बताया. कहा कि अधिकांश साइबर अपराध लोगों की छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण होते हैं. कार्यक्रम में ऑनलाइन सुरक्षा एवं डिजिटल हाइजीन, फिशिंग और सोशल इंजीनियरिंग से बचाव, मजबूत पासवर्ड एवं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, सार्वजनिक वाई-फाई के सुरक्षित उपयोग, साइबर कानून एवं नागरिक अधिकार, साइबर घटनाओं की जानकारी दी. राज कश्यप ने मजबूत पासवर्ड बनाने, समय-समय पर पासवर्ड बदलने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी. कहा कि साइबर सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और हर व्यक्ति को डिजिटल दुनिया में जिम्मेदार नागरिक बनना होगा. मौके पर डॉ विनय कुमार बैठा, डॉ अमृता एक्का, डॉ संजय कुसुम लकड़ा, प्रो रणधीर कुमार, प्रो नवजीत शाहदेव सहित अन्य शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >