इचाक. इचाक पुलिस ने रांची-पटना मार्ग पर इचाक मोड़ में वाहन चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब लदे पिकअप वाहन (बीआर-44-जीए-9039) को जब्त किया है. मामले में दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें किशन राम (पिता अयोध्या राम), ग्राम गौसलडीह, थाना सूरजपुरा, जिला रोहतास एवं मोहन कुमार चौहान (पिता हरि चौहान), ग्राम नवादा, थाना मुफस्सिल, जिला बक्सर (बिहार) निवासी शामिल हैं. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप में अंग्रेजी शराब लदी पायी गयी. जिसमें 85 पेटी में 4080 बोतल शराब जब्त की गयी है. अभियुक्तों के पास से दो एंड्राइड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. इस संबंध में इचाक थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापामारी दल में एसआइ संतोष कुमार एवं इचाक थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
85 पेटी अंग्रेजी शराब लदा वाहन जब्त, दो गिरफ्तार
रांची-पटना मार्ग पर इचाक मोड़ में वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता
