केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआइ को भेजा पत्र, त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

विधायक अमित यादव ने एनएच टू सिक्सलेन चौड़ीकरण कार्य में अनियमितता की शिकायत की थी

बरकट्ठा. विधायक अमित कुमार यादव के एनएच दो सिक्सलेन सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य में अनियमितता व अधूरे कार्य की शिकायत पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संज्ञान लिया है. पत्र के आलोक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआइ को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है. विधायक अमित यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात सार्थक हुई है. जल्द ही चौपारण से लेकर गोरहर तक एनएच दो सिक्सलेन सड़क निर्माण कार्य में तेजी आयेगी. उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है. विधायक ने मंत्री को अवगत कराया था कि हजारीबाग जिला अंतर्गत चौपारण से गोरहर तक जीटी रोड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है. जिसका निर्माण रिलायंस कंपनी की सहयोगी एजेंसी राजकेशरी द्वारा कराया जा रहा है. विधायक ने बताया था कि सड़क निर्माण के दौरान भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं. निर्माण कार्य की गति अत्यंत धीमी है, जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही है और हजारों लोगों की जान असमय चली गयी है. उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता से भी अवगत कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >