केंद्रीय बजट विकसित भारत के विजन के अनुरूप : रेखा वर्मा

भारतीय जनता पार्टी नगरपालिका क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक

हजारीबाग. नगरपालिका क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में पैराडाइज रिसॉर्ट में संपन्न हुई. बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम तथा हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद उपस्थित थे. बैठक से पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के विजन के अनुरूप दूरदर्शी, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने वाला है. यह गरीब कल्याण एवं युवाओं के रोजगार पर केंद्रित बजट है. उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार पर निकाय चुनाव को लेकर अस्पष्ट मंशा का आरोप लगाया. कहा कि दलीय आधार व इवीएम से चुनाव नहीं कराना गड़बड़ी की आशंका को जन्म देता है. संगठनात्मक बैठक में विषय प्रवेश जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कराया. विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि पार्टी की मजबूती बूथ जीतने से होती है. प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पार्टी है, इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं में से चुना जाता है. संचालन जिला महामंत्री सुनील मेहता एवं धन्यवाद ज्ञापन पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने किया. बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >