बेडम पंचायत शिविर में परिसंपत्तियों का वितरण

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को टाटीझरिया प्रखंड के बेडम पंचायत भवन में शिविर लगा.

टाटीझरिया.

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को टाटीझरिया प्रखंड के बेडम पंचायत भवन में शिविर लगा. प्रमुख संतोष मंडल, बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, सीओ नीलू टुडू, मुखिया सुमित्रा कुमारी, पंसस मंझली कुमारी ने विभिन्न योजनाओं का लाभ व परिसंपत्तियों का वितरण किया. शिविर में अबुआ आवास योजना, साइकिल वितरण योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, गुरुजी क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार राय, उपमुखिया मनोज कुमार, लालमोहन महतो, मनोज यादव, कमलाकांत प्रसाद, प्रभु यादव, जग्रनाथ महतो, भुनेश्वर महतो, सुनिल कुमार, अमित मोहन, डेगलाल बेसरा समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >