बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

छापामारी अभियान

चौपारण. बालू तस्करों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने रविवार को छापामारी अभियान चलाया. इस क्रम में बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किये गये. अभियान में सीओ संजय यादव, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे. छापामारी दल को देखते ही ट्रैक्टर चालक फरार हो गये. जब्त ट्रैक्टरों को थाना लाया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी सूचना माइनिंग विभाग को दे दी गयी है.

जमीन पर कब्जा का प्रयास, मामला थाने पहुंचा

कटकमसांडी. थाना क्षेत्र के वार्ड-33 अंतर्गत सिरसी गांव में जमीन पर जबरन कब्जा करने के दौरान अफरातफरी मच गयी. दोनों पक्ष के लोग उक्त जमीन पर अपना दावा कर रहे थे. इस संबंध में संजय ठाकुर (पिता हरि ठाकुर) ने थाना में आवेदन दिया है. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि तत्काल काम रोक दिया गया है. जमीन किसकी है, अंचल कार्यालय के माध्यम से जांच-पड़ताल की जा रही है.

नाबालिग को भगाने का अभियुक्त गिरफ्तार

चरही. चरही पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मुख्य अभियुक्त किशन कुमार शाह उर्फ भोला (ग्राम लड़नीय, थाना एवं जिला कटिहार, बिहार) निवासी को हजारीबाग बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर भगाया था. इस घटना के बाद से वह फरार चल रहा था. सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस स्टैंड क्षेत्र में छापामारी कर आरोपी को धर दबोचा. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >