बालू लोड दो ट्रैक्टर ूजब्त, चालक फरार

दोनों गाड़ी के चालक पुलिस को देख कर ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गये.

बरकट्ठा. बरकट्ठा पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह बालू लोड दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता के अनुसार, तुर्कबाद के समीप से दाेनों ट्रैक्टरों को जब्त किया है, जिसमें एक बिना नंबर का है. दोनों गाड़ी के चालक पुलिस को देख कर ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गये. इस संबंध में बरकट्ठा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

चुगलामो गांव में भूमि विवाद में मारपीट,,पति-पत्नी घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के चुगलामो में भूमि विवाद को लेकर मारपीट व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. गुरुवार की रात को मारपीट में चुगलामो निवासी विनोद कुमार चौधरी 30 वर्ष (पिता नागेश्वर महतो) तथा उनकी पत्नी पिंकी कुमारी (27) घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. इस संबंध में पिंकी कुमारी ने बरकट्ठा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. जिसमें बताया कि 25 फरवरी की सुबह मैं अपनी भूमि पर काम कर रही थी. इसी बीच गांव के ही नारायण चौधरी तथा उनकी पत्नी बसंती देवी गाली-गलौज करते हुए जबरन काम बंद करा दिया. इसके पश्चात 27 फरवरी को दोनों पुनः मेरे घर आकर गाली-गलौज व लाठी डंडे से मारपीट करते हुए मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगे. इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से भी थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >