पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों के दो ग्रुप में मारपीट, एक की मौत, दो गंभीर

नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी की रात शहर के इंद्रपुरी चौक के समीप एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. पिकनिक कर लौट रहे दो युवकों के ग्रुप के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते यह विवाद एक युवक की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गये.

हजारीबाग.

नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी की रात शहर के इंद्रपुरी चौक के समीप एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. पिकनिक कर लौट रहे दो युवकों के ग्रुप के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते यह विवाद एक युवक की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक सूरज राणा (25 वर्ष, मंडईखुर्द, पिता महेश राणा) अपने दोस्तों कुलदीप सोनी, निर्मल यादव और निरंजन यादव उर्फ छोटू के साथ मंडई जंगल के सतपरिसा में पिकनिक मनाने गया था. उसी समय एक अन्य ग्रुप, जिसमें सोनू साव और उसके साथी शामिल थे, भी पिकनिक मना रहे थे. शाम लगभग छह बजे पिकनिक समाप्त कर दोनों ग्रुप जेल के पीछे मालती टांड पहुंचे. वहां डीजे बज रहा था और गाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया.विवाद इतना बढ़ा कि राहुल यादव और उसके दोस्तों ने निरंजन यादव पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल निरंजन को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. इलाज के बाद जब वे लोग घर लौट रहे थे, तभी इंद्रपुरी चौक के पास पानी पिलाने के लिए रुके. इसी दौरान आरोपियों ने कार पर हमला कर दिया. कार से बाहर खींचकर सूरज राणा पर तलवार से वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इस हमले में कुलदीप सोनी और निरंजन यादव भी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें बाद में रांची रेफर कर दिया गया.

परिजनों और स्थानीय लोगों का विरोध, तीन घंटा रोड जाम

इस घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे. उन्होंने इंद्रपुरी चौक और डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर लगभग तीन घंटे तक जाम कर दिया. उनकी मांग थी कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाये और पीड़ित परिवार को जीवन-यापन के लिए सरकारी नौकरी तथा मुआवजा दिया जाये. पुलिस और जिला प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक की पत्नी काजल कुमारी ने लोहसिंघना थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया.

दर्ज प्राथमिकी और आरोपी

काजल कुमारी के आवेदन पर जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें नूरा के भोला गोप (पिता स्व. विशेश्वर गोप), मंडईकला के राहुल यादव और रोशन यादव (पिता सुकेश कुमार यादव), दीपक यादव और सोनू साव (मंडईखुर्द, पिता बिरजू साव), नूरा के मुकेश कुशवाहा (पिता योगी महतो), सन्नी कुशवाहा (पिता कामेश्वर महतो), मुकेश कुशवाहा (पिता बाबूलाल महतो), जयप्रकाश यादव उर्फ जेपी (पिता शंभु गोप), साथ ही कई अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.

पुलिस कर रही है चार लोगों से पूछताछ

सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने कहा कि इस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज मे तस्वीर कैद हुई है. इसके आधार पर पुलिस धर पकड़ शुरू कर दी है. इधर लोहसिंघना पुलिस ने कहा कि मृतक की पत्नी के दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना को लेकर चार लोगों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >