पदमा में किराना दुकानों से शराब बेचते दो युवक गिरफ्तार, किंगफिशर ब्रांड की 26 बोतल समेत कई ब्रांड की बोतलें बरामद

पदमा पुलिस ने छापेमारी कर दो किराना दुकानों से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

पदमा : हजारीबाग जिले में पदमा पुलिस ने कुटीपीसी और नावाडीह में छापेमारी कर दो किराना दुकानों से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचते दो युवकों को गिरफ्तार किया. छापेमारी का नेतृत्व ओपी प्रभारी श्रवण कुमार ने किया. पुलिस ने दोनों दुकानों से 75 बोतल और केन बियर बरामद किया है.

युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी पुलिस

गिरफ्तार युवकों में नावाडीह चौक निवासी बादल कुमार (20), पिता बलदेव मेहता और कुटीपीसी निवासी उपेंद्र कुमार (20), पिता गणेश मेहता शामिल हैं. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ओपी प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी.

16 अगस्त की शाम पुलिस ने दुकानों में की छापेमारी

टीम ने 16 अगस्त की शाम करीब छह बजे दोनों दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान गॉडफादर ब्रांड की 12 बोतल और 16 केन तथा किंगफिशर ब्रांड की 26 बोतल और 21 केन बियर बरामद की गयी. ओपी प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से देशी-विदेशी शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. छापेमारी दल में एसआइ राजेश हाजरा, संदीप कुमार, आलोक सोरेन और रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में बारिश से गुलमोहर की बड़ी डाली टूटी, आवागमन बाधित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >