आदिवासी जन आक्रोश महारैली आज

हजारीबाग के सरहुल मैदान से निकलेगी, शामिल होंगे समाज के नेता

हजारीबाग. आदिवासी जन आक्रोश महारैली का आयोजन 17 नवंबर को हजारीबाग के सरहुल मैदान में होगा. महारैली के सचिव सह मीडिया प्रभारी विक्की कुमार धान ने बताया कि यह रैली केवल विरोध का स्वर नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की गरिमा, पहचान और अधिकारों की रक्षा का प्रतीक होगी. इस महारैली में समाज के नेता, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता विचार साझा करेंगे. रैली में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आदिवासी परंपराओं का प्रदर्शन और सभा में विभिन्न मुद्दों पर विमर्श किया जायेगा. उन्होंने आदिवासी समाज से रैली को सफल बनाने की अपील की. कहा कि रैली शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होगी.

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत

हजारीबाग. जनता दल केंद्रीय छात्र उपाध्यक्ष कुणाल चंद्र सुमन रविवार को कांग्रेस प्रमंडलीय चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ आरसी प्रसाद मेहता से उनके आवास में मिले. डॉ मेहता ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम, महागठबंधन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की. कुणाल चंद्र सुमन ने कहा कि युवा शक्ति, संगठनात्मक अनुशासन और जनता से जुड़ाव ही महागठबंधन को मजबूत बनायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >