94 निरीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

प्रशिक्षण 29 नवंबर तक चलेगा

हजारीबाग. झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में सोमवार को कोलकाता के 94 राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी जोनल कैंपस के निरीक्षकों के दो सप्ताह का प्रशिक्षण शुरू हुआ. उदघाटन अकादमी के निदेशक अखिलेश कुमार झा ने किया. यह प्रशिक्षण 29 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान नये आपराधिक कानून 2023 के तहत भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, पीटी, ड्रिल, शास्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग समेत अन्य प्रशिक्षण दिये जायेंगे. निदेशक ने कहा कि प्रशिक्षण को अनुशासित तरीके एवं लगन से करें. इससे कार्यकुशलता, क्षमता में वृद्धि होती है. मौके पर उपनिदेशक अंजनी कुमार झा, रौशन गुड़िया, संजय कुमार, विजय शंकर कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में भाषण प्रतियोगिता

हजारीबाग. मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर सोमवार को भाषण प्रतियोगिता हुई. विद्यार्थियों ने लौहपुरुष सरदार पटेल के जीवन, उनके आदर्शों तथा राष्ट्रीय एकता पर आधारित विचार रखे. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार ने की. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमरदीप टोप्पो, द्वितीय स्थान मनस्वी पाठक एवं तृतीय स्थान मरियम होरो को मिला. इस अवसर पर एनएसएस यूनिट-दो के कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक प्राध्यापिका अंतरा गुप्ता, सहायक प्राध्यापिका रूपम कुमारी, अन्य शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >