जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण शिविर शुरू

प्रगणक व पर्यवेक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

बरही. जनगणना को लेकर सोमवार को प्लस-टू उच्च विद्यालय बरही में प्रखंड के जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. शिविर का उदघाटन अनुमंडलाधिकारी जोहन टुडू ने किया. उन्होंने कहा कि जनगणना दो चरणों में होगी. पहला चरण अगले माह 16 मई से 14 जून तक चलेगा. इसमें मतगणना कर्मी घर-घर जाकर मकान की सूचीकरण करेंगे. इस दरम्यान गृह स्वामियों से मकान व संपत्ति से संबंधित 33 सवाल पूछे जाने हैं. इसमें मकान में कितने कमरे हैं, छत की क्या प्रकृति है, घर में टेलीफोन, टीवी, दो चक्का व चार चक्का वाहन है या नहीं, इसकी जानकारी ली जायेगी. जबकि जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा. इसमें घर-घर जाकर लोगों की गणना की जायेगी. उन्होंने मतगणना प्रगणकों से कहा कि गृह स्वामियों से मिली सभी सूचना को सही व पारदर्शिता से दर्ज करना होगा. आम लोगों का भी दायित्व है कि वे जनगणना कर्मियों को सहयोग करें व मांगी गयी सूचना सही-सही उपलब्ध करायें, ताकि उनका विवरण देश के मतगणना रजिस्टर्ड में सही-सही दर्ज हो सके. प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण, परिवार से संबंधित जानकारी संकलन, डिजिटल ऐप के उपयोग एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया. बरही प्रखंड में कुल 275 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाये गये हैं. जनगणना के लिए 264 प्रगणक एवं 46 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है. सभी का बैच वार प्रशिक्षण होगा. बैच एक से तीन का 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक, बैच चार व पांच का चार मई से छह मई तक व बैच छह एवं सात का सात मई से नौ मई 2026 तक प्रशिक्षण होगा. प्रशिक्षण शिविर में फील्ड ट्रेनर डॉ सुनील यादव, अयोध्या कुम्हार, मथुरा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद आर्य, तुलसी कुमार दास, बमबम कुमार राम ने योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >