ट्रक से टकराया ट्रेलर, चालक की हुई मौत, तीन लोग घायल

रांची-पटना मार्ग पर चरही के लाली होटल के समीप हादसा

चरही.

चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मार्ग (एनएच-33) पर लाली होटल के समीप रविवार की सुबह लगभग 6.20 बजे ट्रेलर-ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में ट्रेलर चालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची चरही पुलिस ने सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेजवाया. मृत ट्रेलर चालक नवलेश कुमार यादव (27 वर्ष) कमलापुर, नवादा का रहनेवाला था, जबकि घायलों में ट्रक सवार केटा, फर्रुखाबाद (यूपी) निवासी चुन्ना सिंह, ट्रेलर का उपचालक हीरा कुमार (कमलापुर, नवादा) व कंटेनर में सवार यूपी के संजय कुमार का नाम शामिल है.

खड़े ट्रक में ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार ट्रेलर (बीआर 52जी-7513) बिहार शरीफ से ईंट लादकर रांची की ओर जा रहा था. उसी दौरान रांची-पटना मार्ग में लाली होटल के पास पहले से खड़ी ट्रक (यूपी83बीटी-4773) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर से पास खड़ा एक कंटेनर भी चपेट में आ गया. दुर्घटना में ट्रेलर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. घटना की जानकारी मिलने पर चरही पुलिस और एनएचआइ के एंबुलेंस पहुंची. तीनों घायलों को वाहन से निकालकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग इलाज के लिए भेजा. जबकि ट्रेलर चालक गाड़ी में घंटों तक दबा रहा. दुर्घटना के कारण कुछ देर तक एनएच अवरुद्ध रहा. जिसे पुलिस ने सुचारू कराया. वाहन में दबे चालक को क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >