टोटो शोरूम की जांच, वाहनों की खरीद-बिक्री में पायी लापरवाही

जांच रिपोर्ट जिला परिवहन पदाधिकारी को सौंपी

हजारीबाग. शहर के इंद्रपुरी चौक स्थित जय मां भद्रकाली इंटरप्राइजेज (सेल एंड सर्विस) टोटो शोरूम का परिवहन अधिकारियों ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया. सेल एंड सर्विस सहित जरूरी कागजात की जांच की. मोटरयान निरीक्षक बिरसू सिंह एवं रवीना कुमारी ने जांच के बाद रिपोर्ट जिला परिवहन पदाधिकारी को सौंपी. बताया कि शोरूम से वाहनों के खरीद-बिक्री में लापरवाही की गयी है. कई जरूरी कागजात अपडेट नहीं हैं. वाहनों की बिक्री इंट्री रजिस्टर एवं वास्तविक वाहनों की संख्या में अंतर पाया गया है. संचालक को चेतावनी देते हुए कामकाज में सुधार कर निर्धारित समय पर रिपोर्ट मांगी गयी है. निर्धारित समय पर कामकाज में सुधार नहीं होने पर ट्रेड लाइसेंस निलंबित किया जायेगा.

सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने जीते आठ स्वर्ण

हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली के बच्चों ने क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में छह स्वर्ण एवं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपना परचम लहराया. तीन दिवसीय 36वां क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता पूर्णिया में संपन्न हुई. जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन किया. मौके पर विद्यालय के आचार्य रणजीत सिंह यादव, प्रियंका कुमारी, ताइक्वांडो प्रशिक्षक हेमंत कुमार एवं भैया-बहन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >