खड़े हाइवा से टकराया टोटो, चालक समेत चार घायल

एनएच-522 के समीप दुर्घटना

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भेलवारा एनएच-522 के समीप सड़क पर खराब पड़े हाइवा (जेएच022बीवी-1974) में पीछे से आ रहे एक टोटो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में टोटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी विष्णुगढ़ बाजार से सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे. घटना में टोटो के परखच्चे उड़ गये. टाटीझरिया के धरमपुर निवासी टोटो चालक छोटन यादव (55 वर्ष) के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है. वहीं टोटो सवार धीरज यादव (20 वर्ष), रेखा देवी (42 वर्ष) तथा भेलवारा की उर्मिला देवी (40 वर्ष, पति मनोज रजवार) घायलों में शामिल हैं. राहगीरों की सूचना पर विष्णुगढ़ पुलिस ने गश्ती दल को भेजा. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और गश्ती दल की मदद से घायलों को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया.

मोबाइल टावर से बैट्री चोरी, थाना में आवेदन

हजारीबाग. कोर्रा थाना क्षेत्र के जबरा रोड स्थित जियो टावर से तीन बैट्री की चोरी हो गयी. इस संबंध में टावर के एडमिन रविंद्र साहू ने कोर्रा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार चोरी की घटना 21 मई की है. इसकी जानकारी टावर के गार्ड को 22 मई को हुई. टावर के एडमिन ने सोमवार को कोर्रा थाना पहुंचकर आवेदन दिया. उन्होंने बताया कि चोरी की घटना के दूसरे दिन आवेदन देने आये थे, लेकिन आवेदन नहीं लिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >