अवैध बालू लदा टिपर फरार

टिपर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बरकट्ठा. ग्राम बंडासिंघा में पकड़े गये अवैध बालू लदे मिनी हाइवा (टिपर) को चालक द्वारा लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अंचल अधिकारी नवीन भूषण कुल्लू ने गोरहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि सात अप्रैल को उनके नेतृत्व में सअनि राजदेव प्रसाद, सअनि सुरेंद्र राम व सशस्त्र बल के साथ अवैध बालू खनन व परिवहन रोकने के लिए संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में सुबह 10 बजे बंडासिंघा मॉडल स्कूल के पास टिपर नंबर जेएच02बीएस-7562 अवैध बालू लोड कर आता दिखा. पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर फरार हो गया. पुलिस ने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन संचालक व चालक नहीं पहुंचे. इसके बाद पुलिस गश्ती के लिए अन्य स्थानों पर चली गयी. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति टिपर से बालू अनलोड कर गाड़ी लेकर फरार हो गया. इस मामले में गोरहर थाना में अवैध बालू उठाव व परिवहन के आरोप में टिपर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास

कटकमसांडी. थाना क्षेत्र की एक 12 वर्षीय नाबालिग ने गुरुवार को थाना में आवेदन देकर गांव के 50 वर्षीय व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है. नाबालिग के अनुसार वह गुरुवार की सुबह भाई के साथ महुआ चुनने कटकमसांडी के जंगल की ओर गयी थी. उसी दौरान उक्त व्यक्ति उसे जबरन उठाकर झाड़ी की ओर ले गया व दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया. कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >