ओपीडी में बनेंगे तीन रजिस्ट्रेशन काउंटर

डीसी ने अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया

बरही. उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को बरही अनुमंडलीय अस्पताल व करियातपुर प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. उनके साथ सदर एसडीओ व बरही एसडीओ जोहन टुडू थे. उपायुक्त ने अनुमंडलीय अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी), एमटीसी, ओपीडी, दवा काउंटर सहित सभी विभाग का जायजा लिया. एमटीसी में मौजूद 13 कुपोषित बच्चों के अभिभावकों व अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों से मिले. इलाज के बारे में पूछताछ की. उन्होंने अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी को मरीजों के सहूलियत के लिए ओपीडी में तीन रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाने का निर्देश दिया. एक काउंटर महिला व बच्चों के लिए, दूसरा काउंटर पुरुष व तीसरा काउंटर सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों के लिए. फिलहाल एक ही जेनरल काउंटर है, जिस पर भीड़ रहती है. उपाधीक्षक डॉ ज्ञानी ने उपायुक्त से एक आइ सर्जन व एक एनेस्थीसिया डॉक्टर की कमी की ओर ध्यान दिलाया. कहा कि एनेस्थीसिया डॉक्टर नहीं होने से ऑपरेशन में परेशानी हो रही है. साथ ही आंख का सर्जन नहीं रहने से मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है, जबकि अस्पताल में आइ ऑपरेशन थिएटर बनकर तैयार है. उपायुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. मौके पर बीडीओ जयपाल महतो, सीओ चंद्रशेखर कुणाल, थाना प्रभारी बिनोद कुमार, डॉ इंद्रजीत कुमार, डॉ रौशन कुमार, डॉ काजिया, डॉ मणिकांत गुप्ता, प्रधान लिपिक पंकज आजाद, बिजेंद्र कुमार सहित अस्पताल के कई कर्मी मौजूद थे.

करियातपुर प्लस टू उवि परिसर से अतिक्रमण हटेगा :

उपायुक्त ने करियातपुर प्लस टू उच्च विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में सीओ को परिसर के आसपास से अतिक्रमण हटाने व बीडीओ को लाइट लगाने का निर्देश दिया. पास में मार्केट निर्माण की लंबित योजना की समस्या के समाधान के लिए किसी दिन ग्रामीणों के साथ बैठक करने की बात की. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेश ठाकुर, लक्ष्मण अंबेडकर सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >