दो युवक समेत तीन लोग सड़क हादसे में घायल

घायल अरमान अंसारी व महताब अंसारी मसकेडीह निवासी तथा अभिषेक कुमार कटघरा का रहने वाला है.

चलकुशा. चलकुशा पानी टंकी के पास मंगलवार को दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया. घायल अरमान अंसारी व महताब अंसारी मसकेडीह निवासी तथा अभिषेक कुमार कटघरा का रहने वाला है. बताया जाता है कि दो युवक मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहा था, वहीं एक युवक अपनी बहन को परीक्षा केंद्र छोड़ कर लौट रहा था. इसी बीच चलकुशा पानी टंकी के पास दोनों बाइक की टक्कर हो गयी. इस घटना में अरमान अंसारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. थाना प्रभारी चितरंजन कुमार ने कहा कि घायल बच्चों को अस्पताल भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >