उत्क्रमित उवि झुरझुरी में चोरी

ताला तोड़कर 14 हजार नकद व कागजात चुरा ले गये

बरकट्ठा. उत्क्रमित उच्च विद्यालय झुरझुरी में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी समेत जरूरी कागजातों की चोरी कर ली. घटना मंगलवार रात की है. चोर विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर अलमीरा से 14 हजार नकद व कागजात चुरा ले गये. इस बाबत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुंदर यादव ने बरकट्ठा थाना में आवेदन दिया है. जिसकी प्रतिलिपि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी हजारीबाग को भी दी गयी है. जिसमें बताया है कि बुधवार की सुबह विद्यालय के ऑफिस को खोलने के लिए पहुंचा, तो देखा कि ताला टूटा हुआ था. टीचर कॉमन रूम का ताला भी टूटा हुआ था. वहीं कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था. उसमें रखे 14 हजार रुपये व कई महत्वपूर्ण कागजात गायब थे. चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का तार भी नोच दिया था. उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में भी इस प्रकार की घटना विद्यालय में हुई थी. जिसकी लिखित शिकायत बरकट्ठा थाने में की गयी थी, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो पायी थी न ही उस आवेदन का पावती मिला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >