हजारीबाग. शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक जेवर व्यापारी से करीब पांच लाख रुपये के सोने के जेवर ठगने का मामला सामने आया है. घटना आठ अप्रैल की रात पंकज ज्वेलर्स के पास हुई. ठगी के शिकार केरेडारी चट्टीबारियातू निवासी सतीश सोनार ने इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सतीश ने पुलिस को बताया कि वह पंकज ज्वेलर्स से 30 ग्राम सोने के जेवर लेकर निकले थे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद को अधिकारी बताते हुए बैग की जांच कराने को कहा. जैसे ही उन्होंने बैग से जेवर निकाले, ठग उनके हाथ से गहने छीनकर फरार हो गया. सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
व्यापारी से पांच लाख के सोने के जेवर ले उड़ा ठग
सदर थाना क्षेत्र की वारदात, ठग ने अधिकारी बन लिया झांसे में
