बरही के लोग हमेशा याद रहेंगे : एसडीपीओ

स्थानांतरण के बाद एसडीपीओ अजीत कुमार विमल को दी गयी विदाई

बरही. स्थानांतरण के बाद बरही के निवर्तमान एसडीपीओ अजीत कुमार विमल को गुरुवार को होटल आरके इंटरनेशनल में समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. इस दौरान उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने में अनुमंडल के सभी थानों के पुलिस अधिकारियों व स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला. बरही के लोग हमेशा याद रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता बरही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने की. संचालन बरकट्ठा सर्किल इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी ने किया. मौके पर बरही सर्किल इंस्पेक्टर अनिल सिंह, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप सदस्य प्रीति कुमारी, जिप प्रतिनिधि गणेश यादव, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, जेएलकेएम के कृष्णा यादव, मुखिया शमशेर आलम, हरेंद्र गोप, यास्मीन तब्बसुम, महिला थाना प्रभारी राधा रागिनी, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन, बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत, चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष सिंह, राजबल्लभ कुमार, नरेंद्र कुमार, रूपलाल यादव, हरेंद्र सिंह, सुरजीत कुमार, दीपक नाग, शमशेर बहादुर सिंह, राजेश भोक्ता, मो सागिर, रूपेश गुप्ता, टिंकू आलम, एएसआइ दिनेश कुमार, पुलिसकर्मी अभय सिंह, संजय कुमार, प्रकाश कुमार, सकलदेव यादव, गणेश यादव, संतोष कुमार, राजा पांडेय, दिनेश कुमार उपस्थित थे. पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया : निवर्तमान डीएसपी ने महाराष्ट्र बैंक डकैती व जय माता ज्वेलर्स लूटकांड के उदभेदन में अहम योगदान देनेवाले पुलिस अवर निरीक्षक राज बल्लभ यादव, नरेंद्र कुमार पांडेय, सुरजीत कुमार, सुमित कुमार, सुशील कुमार, रूपलाल यादव, संजय कुमार, विवेक सिंह, सकलदेव यादव, गणेश यादव, बैजनाथ यादव, गंगा उरांव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >