विधायक रौशन लाल चौधरी ने सुनी जन समस्याएं

बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने शनिवार को केरेडारी प्रखंड का दौरा किया.

केरेडारी. बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने शनिवार को केरेडारी प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी. विधायक ने कहा कि सदन के बजट सत्र में केरेडारी, बड़कागांव और पतरातू प्रखंड की समस्याओं को मुखरता से रखा हूं. जिसमें तीनों प्रखंडों में अधिगृहित जमीन का मुआवजा भुगतान, रोजगार, प्रदूषण और विस्थापन के साथ कोल ट्रांसपोर्टिंग के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारों के लिए उचित मुआवजा नीति बनाने की बात को रखा गया है. मौके पर कर्मचारी साव, नरेश महतो, पंकज साहा, झरी लाल महतो, किशोर यादव, आशेश्वर यादव, कंचन यादव, मनोहर साव, अमित गुप्ता, उपेंद्र रजक, जनक कुमार, प्रीतम साव, बालगोविंद सोनी, बिनोद राम, छोटू यादव, मुकेश वर्मा, कुंवर साव, प्रयाग महतो समेत कई कार्यकर्ताओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर ड��ट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >