चलकुशा की लड़कियों ने मारी बाजी, नाजिया नुरी व दीपाली कुमारी बनी टाॅपर

जैक मैट्रिक की परीक्षा में चलकुशा प्रखंड में लड़कियों का दबदबा रहा

चलकुशा. जैक मैट्रिक की परीक्षा में चलकुशा प्रखंड में लड़कियों का दबदबा रहा. टाॅप टेन में छह लड़कियों ने जगह बनायी. पीएम श्री प्लस टू उवि चौबे की दीपाली कुमारी व गौसिया उर्दू उवि मसकेडीह की नाजिया नुरी ने 474 अंक लाकर संयुक्त रूप से प्रखंड टाॅपर बनी. पीएम श्री प्लस टू उवि चौबे की शिवा कुमारी 472 अंक प्राप्त कर दूसरे, सर्वोदय उच्च विद्यालय अलगडीहा के रितिक कुमार यादव 466 अंक प्राप्त कर तीसरे, उत्क्रमित उवि अलगडीहा के विवेक कुमार दास 463 अंक लाकर चौथे, सर्वोदय उवि अलगडीहा के रामजी यादव 460 अंक प्राप्त कर पांचवें, पारा माउण्ट पब्लिक स्कूल बरियोन की प्रिया कुमारी 457 अंक लाकर छठे, सर्वोदय उवि अलगडीहा के आलोक कुमार 453 अंक प्राप्त कर सातवां, रचना कुमारी 452 अंक लाकर आठवां, पारामाउण्ट पब्लिक स्कूल बरियोन की काजल कुमारी 451 अंक प्राप्त कर नौवां तथा पीएम श्री प्लस टू उवि चौबे के श्रीकांत साव 450 अंक लाकर दसवां स्थान प्राप्त किया. 94.20 प्रतिशत अंक लाकर आर्यन बना विद्यालय का टॉपर इचाक. जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय देवकुली इचाक के विद्यार्थियों ने परचम लहराया. आर्यन कुमार यादव 94.20 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टॉपर बना. 93.20 अंक लाकर विक्की कुमार सोनी दूसरे एवं 89.60 अंक लाकर हिमांशु कुमार तीसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा आलोक रवि 88.20, रिया कुमारी 86.8, नंदनी कुमारी 86.40, रोहित कुमार राणा 83.60, बबलू प्रसाद कुशवाहा 83.20, उज्जवल कुमार 82.60 एवं नंदनी कुमारी 82.40 अंक लाकर टॉप टेन में स्थान बनाया. प्रभारी प्रधानाध्यापिका रौनक नाज ने बताया कि विद्यालय से कुल 118 विद्यार्थी परीक्षा मे शामिल हुए थे. जिसमे 75 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. विद्यालय के 93 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >