दनुआ घाटी हादसा में मृतकों की संख्या हुई छह

रात भर की मशक्कत के बाद कार से निकाला जा सका शव

चौपारण. दनुआ घाटी में 25 अप्रैल की देर शाम हुए भीषण सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या छह हो गयी है. सभी मृतक एक ही परिवार के हैं. रातभर मशक्कत के बाद रविवार की सुबह मृतकों का शव क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला जा सका. कई शव कार में ही चिपक गये थे. जिसे पुलिस ने गैस कटर से कार की बॉडी काटकर बाहर निकाला. सभी शव क्षत-विक्षत हो गये थे. पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतकों में बीसीसीएलकर्मी शिव कुमार भुइयां (45 वर्ष), उनकी पत्नी रूबी देवी (40 वर्ष), पुत्री सोनी कुमारी (13 वर्ष), सोहनी कुमारी (11 वर्ष), शिव कुमार के ससुर कृत मांझी (60 वर्ष) एवं शिव कुमार के साला का बेटा प्रेम कुमार (11 वर्ष) शामिल हैं. ज्ञात हो कि उक्त सभी लोग कार से 25 अप्रैल को धनबाद के मधुवन से गया के लिए दोपहर करीब 1.30 बजे निकले थे, लेकिन रास्ते में दनुआ घाटी में हादसा हो गया. मृतक शिव कुमार भुइयां के परिवार में अब सिर्फ उनका इकलौता बेटा रंजीत कुमार बच गया. किसी कारणवश रंजीत धनबाद में ही घर पर रुक गया था. जिसके कारण उसकी जान बच गयी.

रातभर घाटी में डटी रही पुलिस :

घटना के बाद डीएसपी अजीत कुमार विमल, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी एवं चेकपोस्ट प्रभारी नितिन यादव पुलिस बल के साथ रात भर दनुआ घाटी में डटे रहे, ताकि जीटी रोड जाम न हो.

एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया

चौपारण. एसपी अमन कुमार ने रविवार को दनुआ घाटी स्थित दुर्घटनास्थल का मुआयना किया. दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली. उनके साथ डीटीओ बैद्यनाथ कामती, एमवीआइ विजय गौतम, विरसू कुमार, एनएचएआइ के मुकेश कुमार, रोड सेफ्टी मैनेजर संतोष कुमार, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. अधिकारियों ने घाटी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. एसपी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि घाटी में ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण व चेतावनी संकेतों की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाये. दनुआ घाटी में लगातार हो रही दुर्घटना को देखते हुए रोड सेफ्टी के सभी मानकों का कड़ाई से पालन हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो. उन्होंने एनएचएआइ को घाटी में वाहन दुर्घटना पर रोकथाम के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >