महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्र की मंशा ठीक नहीं : गुंजन सिंह

महिलाओं के सम्मान और अधिकार के लिए आवाज उठाती रहेगी कांग्रेस पार्टी

हजारीबाग. महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में मंगलवार को बैठक हुई. अध्यक्षता महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी देवी की. बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार की मंशा ठीक नहीं है. महिला आरक्षण विधेयक तो 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका था. दुबारा संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की कोई जरूरत नहीं थी. बिल गिरने के बाद सरकार विपक्ष पर महिला आरक्षण विधेयक को पारित नहीं होने देने का आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करना चाहती थी, ताकि बिना जातीय आंकड़े के मनमाने ढंग से राजनीतिक लाभ उठाया जा सके. बैठक में निसार खान, सचिव पिंकी सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष मंजू जोशी, बोकारो जिलाध्यक्ष आजन्ता सामद, उषा रानी, किरण देवी, रूणा देवी, अनिता देवी, सविता देवी, उषा देवी सहित कई महिला उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >