आजसू नेता के पुत्र का घर में फंदे से लटका मिला शव

आजसू नेता शशि कुमार मेहता के पुत्र सुशांत कुमार 27 वर्ष का शव घर के कमरे में फंदे पर मिला.

हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

बड़कागांव.

आजसू नेता शशि कुमार मेहता के पुत्र सुशांत कुमार 27 वर्ष का शव घर के कमरे में फंदे पर मिला. परिजनों ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि किसी ने हत्या कर लटका दिया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. सुशांत की मौत से पूरे गांव में शोक है. यह घटना मंगलवार सुबह नौ बजे की है. पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है. घटना को लेकर सुशांत के पिता शशि कुमार मेहता ने पत्रकारों को बताया कि हमलोग सोमवार को हजारीबाग में थे. मंगलवार की सुबह 9:00 बजे सुशांत के दोस्त निलेश ने मेरी पत्नी के पास फोन किया. कहा कि सुशांत फोन उठा नहीं रहा है. दरवाजा भी बंद है. तकरीबन 15 मिनट बाद जब दोबारा फोन आया तो, मैंने कह दिया कि दरवाजा तोड़ दो. तब तक हम लोग बड़कागांव के लिए हजारीबाग से निकल गये थे. दरवाजा तोड़ने के बाद सुशांत के दोस्त ने कहा कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहा. मृतक सुशांत के पिता शशि कुमार मेहता ने कहा कि सुशांत की हत्या कर फंदे से लटकाया गया. शव लटका हुआ नहीं था, बल्कि बेड में बैठा हुआ था. गले में फंदा लगा हुआ था. उन्होंने सीबीआई से जांच करने मांग की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >