आमरण अनशन में शामिल हुए बरकट्ठा के शिक्षक

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आमरण अनशन में प्रखंड क्षेत्र के शिक्षक शामिल हुए.

बरकट्ठा.

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आमरण अनशन में प्रखंड क्षेत्र के शिक्षक शामिल हुए. प्रखंड इकाई बरकट्ठा के शिक्षक रांची राजभवन के सामने आमरण अनशन में शामिल होकर अपनी आवाज को बुलंद किया. शिक्षकों ने एमएसीपी का लाभ, उत्क्रमित वेतनमान व सभी इच्छित शिक्षकों के लिए जिला स्थानांतरण की मांग की. कार्यक्रम में शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, सचिव रामकिशुन महतो, युगल ठाकुर, यमुना साव, रामचन्द्र प्रसाद, विनय प्रसाद सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, कैलाश पासवान, यमुना बैठा, पवन कुमार, राजेश शर्मा, दिनेश सिन्हा, दिनेश्वर महतो, सुधीर मिश्रा, साधन कुमार रवानी, शंकर प्रसाद, राजकुमार रविदास, बासुदेव मंडल, जयलाल प्रसाद, कार्तिक पासवान, छत्रु राम महतो, महादेव ठाकुर, विजय कुमार महतो, अविनाश चन्द्र गुप्ता, अवधेश यादव, रंजीत यादव, शम्भू शर्मा समेत कई शिक्षकों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >