हजारीबाग. शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने मंगलवार को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. कई स्कूल और कॉलेज के शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि शिक्षकों के सम्मान का यह अभियान एक सप्ताह तक जारी रहेगा. मंगलवार को गुलमोहर के प्रधानाध्यापक विद्या बक्शी, मार्खम कॉलेज के प्राचार्य गजेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक नागेश्वर महतो और जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी को सम्मानित किया गया.
मौके पर केंद्रीय सचिव अजीम अंसारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय, डॉ नवेंदु जयपुरियार, शंभु चौधरी, टी रिजवी खान, लोकनाथ महतो, दीपक मेहता और वकील मेहता उपस्थित थे.
