टाटीझरिया में 90 हजार अवैध लॉटरी पेपर बरामद, चालक गिरफ्तार

टाटीझरिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 हजार अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए हैं. पिकअप वाहन से तस्करी कर रहे चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

टाटीझरिया(हजारीबाग). टाटीझरिया पुलिस ने अवैध लॉटरी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक पिकअप वाहन से करीब 90 नब्बे हजार अवैध लॉटरी पेपर बरामद किए गए हैं. इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मुखबिर की सूचना पर बनी छापेमारी टीम

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07.09.2026 सोमवार को शाम करीब 05:10 बजे एक विश्वसनीय मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि हजारीबाग से टाटीझरिया होते हुए बगोदर की ओर एक पिकअप वाहन से लॉटरी तस्करों द्वारा भारी मात्रा में लॉटरी टिकट ले जाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी इन्द्रजीत कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया.

पुलिस वाहन देखते ही भागने लगा चालक

छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई के क्रम में जैसे ही 17 माईल टाटीझरिया के पास पहुंचे तो देखा कि हजारीबाग की तरफ से एक सफेद रंग का पिकअप वाहन टाटीझरिया की तरफ आ रही थी जो पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देख, वाहन चालक गाड़ी को सड़क पर ही खड़ा कर भागने का प्रयास किया जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया.

ये भी पढ़ें: तीन दिन से लापता महिला को कटकमसांडी पुलिस ने यूपी से किया बरामद, परिवार को सौंपा

60 कार्टून में मिले 90 हजार लॉटरी पेपर

छापेमारी टीम ने पिकअप वाहन संख्या जेएच-02बीडब्लु-3718 के डाला की तलाशी ली तो प्लास्टिक के बोरा से सील किया हुआ 30 बंडल, प्रत्येक बंडल में 02 कार्टून, कुल 60 कार्टून, एवं प्रत्येक कार्टून में करीब 1500 पेपर (कुल 60 X 1500 = 90,000 नब्बे हजार) पेपर अवैध लॉटरी का पेपर बरामद किया गया. प्रत्येक पेपर में अलग-अलग नाम का कुल 21 लॉटरी का टिकट छपा हुआ था.

पकड़ाये चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम विकाश कुमार प्रजापति बताया.

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

इस संबंध में टाटीझरिया थाना कांड सं० - 48/26 दिनांक - 08/09/2026, धारा - 336(3)/336(4)/ 338/ 340(2)/318(4)/319(2)/112(2)/ 297(1) बी०एन०एस० (आपराधिक कृत्य और भारतीय न्याय संहिता के उल्लंघन) एवं धारा - 7(3) लॉटरी (विनियमन) अधि० 1998 (लॉटरी नियमों के उल्लंघन) के तहत काण्ड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

पकड़ा गया लॉटरी और वाहन | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सोनू कुमार पांडेय

सोनू कुमार पांडेय ने अंचल और थाना समेत अन्य संस्थानों में लोगों को हो रही समस्याओं की खबरें लिखकर अपनी पहचान बनायी. सुदूरवर्ती आदिवासी गांवों में जाकर लाइव रिपोर्टिंग भी कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >