बीएलए-2 की नियुक्ति की सूची एक सप्ताह में सौंपने का निर्देश

जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में समीक्षा बैठक

हजारीबाग. जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रखंड व मंडल अध्यक्षों की बीएलए-दो की समीक्षा बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की. मुख्य अतिथि प्रदेश के नवनियुक्त महासचिव सह जिला कांग्रेस प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद थे. राजीव रंजन ने कहा कि एसआइआर की तैयारी एवं नागरिकों की मौलिक अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने समीक्षा बैठक की है. संगठन की वर्तमान स्थिति, बूथ स्तर की तैयारियां तथा आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने प्रखंड तथा मंडल अध्यक्षों से कहा कि जो अध्यक्ष बीएलए-2 की नियुक्तियां कर चुके हैं या जो नियुक्तियां अब तक बाकी है, उसे एक सप्ताह के अंदर कर इसकी सूची जिला कार्यालय को समर्पित करें. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया. पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने कहा कि हर नागरिक विशेषकर माताओं-बहनों एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है. प्रत्येक प्रखंड में संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ताकि आम जनता की समस्याओं को सुनकर उसे मजबूती से उठाया जा सके. संचालन नगर अध्यक्ष परवेज अहमद तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश नवनियुक्त सचिव नवीन कुमार ने किया. बैठक में नवनियुक्त संयुक्त सचिव डाॅ प्रकाश कुमार, जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, नौशाद आलम, अजीत कुमार सिंह, गौतम कुमार, गोवर्धन गंझू, अब्बास अंसारी, रविंद्र गुप्ता, नरसिंह प्रजापति, प्रदीप मंडल, शिबू प्रसाद सोनी, अजय कुमार यादव, विजय प्रसाद, मोहम्मद मोइनुद्दीन, अब्दुल मनान वारसी, गुलाबी यादव, बैजू गहलोत, मंडल अध्यक्षों में कृष्णा चंद्र यादव, राज किशोर महतो, रकीब अंसारी, गिरधारी महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >