आइसेक्ट इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

आइसेक्ट इंटर कॉलेज ने इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 80 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की.

हजारीबाग. आइसेक्ट इंटर कॉलेज ने इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 80 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की. जिसमें आधे से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया. विज्ञान संकाय में अनुपम कुमारी ने 441 अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया. सोनू कुमार ने 422 अंक तथा मनोहर कुमार ने 400 अंक प्राप्त किया. कला संकाय में राखी यादव ने 373 अंक, स्वाती कुमारी और मुस्कान सिंह ने 363 अंक तथा दीपक राम ने 362 अंक प्राप्त किया. वाणिज्य में आनंद कुमार मेहता ने 325 अंक, जोया अली ने 317 अंक और अभिषेक राणा ने 312 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की. महाविद्यालय की प्राचार्या ममता शर्मा ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त प्रतिफल है. शिक्षकों में आशा गुप्ता, अभिमन्यु पांडेय, बिरेंद्र कुमार, अर्जुन राणा, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मो. एहतेशाम, पारूल कुमारी, अर्चना सिन्हा, सुशांत झा, ऋचा और राज शर्मा ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना की. तीन लोगों का घर ढोल बजाकर खाली कराया गया चौपारण. न्यायालय के आदेश पर चक्रसार में शुक्रवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई कर तीन लोगों के घर को खाली कराया. कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे. लोगों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी गयी. इसके बाद संबंधित परिवारों को घर खाली करने का निर्देश दिया. लंबे समय से उक्त भूमि पर बद्री प्रजापति, भुनेश्वर प्रजापति एवं भागी प्रजापति जबरन दखल कब्जा किये हुए थे. इस विवाद को लेकर मामला न्यायालय में चल रहा था. सुनवाई के बाद न्यायालय ने भूस्वामी बीबी मदीना पति सकुर हजाम को डिग्री हुई. उसके बाद उक्त भूमि पर संबंधित जमीन को खाली कराने का आदेश जारी किया था. आदेश के आलोक में प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. सीओ संजय यादव ने कहा यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >