मटवारी मोहल्ला से छात्र का अपहरण, 15 हजार रुपये मंगवाकर छोड़ा

हजारीबाग के मटवारी मोहल्ला से छात्र सत्यम मिश्रा का अपहरण कर लिया गया. अपराधियों ने 15 हजार रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से छात्र को सुरक्षित छोड़ दिया गया.

हजारीबाग: कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी मोहल्ला से अज्ञात अपराधियों ने एक छात्र का अपहरण कर लिया. करीब दो-तीन घंटे बाद उसे मुक्त कर दिया गया. जानकारी के अनुसार अपहृत छात्र सत्यम मिश्रा केरेडारी के रहने वाले हैं. तीन-चार युवकों ने उन्हें ओमनी कार में जबरन बैठाकर अपने साथ ले गये. इसके बाद जान मारने का दबाव बनाकर परिजनों से मोबाइल पर 15 हजार रुपये मंगवाये.

घटना की जानकारी मिलने पर कोर्रा पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापामारी शुरू की. पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए अपराधी छात्र को मटवारी मोहल्ला में छोड़कर फरार हो गये. घटना के बाद छात्र और उनके परिजनों को कोर्रा थाना लाया गया, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस इस संबंध में फिलहाल कुछ बताने से परहेज कर रही है. समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर प्रसाद

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >