संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता

जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष जेपी पटेल बोले

हजारीबाग. जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल का अभिनंदन किया. वहीं निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव को विदाई दी. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है. जिला, प्रखंड, पंचायत तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ मिलकर संगठन को गतिशील बनायेंगे. इस दौरान झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता टेकलाल महतो को श्रद्धांजलि दी गयी. संचालन जिला मीडिया प्रभारी निसार व धन्यवाद ज्ञापन अल्पसंख्यक अध्यक्ष साजिद अली खान ने किया. कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार यादव, मुन्ना सिंह, अरुण साहू, प्रदेश सचिव बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह, रेणु कुमारी, बेबी देवी, अनिल उपाध्याय, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, इकबाल रजा ने विचार रखे. मौके पर लाल बिहारी सिंह, कुलदीप तिवारी, अकील अहमद, साजिद हुसैन, सुनील ओझा, अर्जुन सिंह, शशिभूषण सिंह, विरेंद्र कुमार सिंह, अजय गुप्ता, सुनील सिंह राठौर, निजामुद्दीन अंसारी, शारदा रंजन दुबे, प्रखंड अध्यक्षों में अजीत कुमार सिंह, नरसिंह प्रजापति, गोवर्धन गंझू, सत्यनारायण प्रसाद, अब्बास अंसारी, गौतम कुमार मेहता, बैजू गहलोत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >