नगर निगम ने आश्रयगृह व अलाव की सुविधा शुरू की

जरूरतमंद लोग आधार जमा कर आश्रयगृह में नि:शुल्क ठहर सकेंगे

हजारीबाग. ठंड के मद्देनजर नगर निगम ने आश्रयगृह की सुविधा शुरू की है. वहीं शहर में चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है. नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने टैक्सी स्टैंड स्थित आश्रयगृह का निरीक्षण किया. यहां मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली. बेड, कंबल, पेयजल, मच्छरदानी की व्यवस्था करने को कहा. परिसर को भी साफ रखने को कहा. नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के मार्गाें के किनारे व फुटपाथ में खुले आसमान में कोई व्यक्ति रात न बिताये. ऐसे व्यक्तियों के लिए आश्रयगृह की व्यवस्था की गयी है. जरूरतमंद व्यक्ति अपना आधार कार्ड जमा कर आश्रयगृह में निशुल्क रात बिता सकते हैं. नगर आयुक्त ने सड़कों पर सोने वाले लोगों का रेस्क्यू कर आश्रयगृह में पहुंचाने का निर्देश निगम कर्मियों को दिया. वहीं ठंड में राहत पहुंचाने के लिए निगम ने शहर के पांच चौक-चाैराहों पर अलाव की व्यवस्था की है. इसमें नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, डिस्ट्रिक मोड़, इंद्रपुरी चौक, गाड़ीखाना, सदर अस्पताल और हरिनगर शामिल है. सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार, अनिल कुमार पांडेय ने भी शहर का भ्रमण किया. बताया कि कई और स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए स्थल चिह्नित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >