ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा डीडीसी ने की, कहा

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से चल रहे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा डीडीसी इश्तियाक अहमद ने की.

नये स्वीकृत आवासों का कार्य शुरू करायें

हजारीबाग. ग्रामीण विकास विभाग की ओर से चल रहे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा डीडीसी इश्तियाक अहमद ने की. बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंबेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बागवानी योजना, पीडी जनरेशन, जियो टैगिंग, पीएम जनमन योजना, पंचायती राज, एबीपीएस, जेएसएलपीएस के तहत न्यू एसएचजी गठन, क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, लाइवस्टॉक, प्रोड्यूसर ग्रुप, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमएफएमई सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली गयी. डीडीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पुरानी योजनाओं एवं पीडी जनरेशन में प्रगति लाने का निर्देश दिया. एफटीओ जेनरेशन की गति बढ़ाने, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका की समुचित देखभाल करने को कहा. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित पुराने आवासों को शीघ्र पूरा कराने तथा नये स्वीकृत आवासों का कार्य अविलंब प्रारंभ कराने को कहा. पीएम जनमन योजना के योग्य लाभुकों का सर्वेक्षण कराये. जिला पंचायती राज विभाग की ओर से चल रहे सेवाओं के संचालन एवं ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों में प्रगति लाये. डीडीसी ने जेएसएलपीएस के योजनाओं की भी समीक्षा की. उन्होंने क्रेडिट लिंकेज एवं मुद्रा लोन की प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया. बैठक में सभी बीडीओ, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, विभिन्न योजनाओं के समन्वयक एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >